शीशे टूटने की आवाजें आई
मोहल्लावासी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह रात के समय अपने घर में सो रहे थे। करीब 12 बजे उन्हें बाहर से शीशे टूटने की तेज आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने बताया कि जब वह बाहर आया तो देखा कि पड़ोस का युवक चिराग लोहे की रॉड से गाड़ियों के शीशे तोड़ रहा था। हम तुरंत नीचे पहुंचे, लेकिन तब तक वह मौके से भाग चुका था।
बेटे को बचाने पर किया हमला
गुरपाल सिंह ने आगे बताया कि जब मैंने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने मुझ पर भी हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई। हमले के बाद आरोपी ने गली में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया और एक-एक कर आठ कारों के शीशे तोड़ दिए और मौके से भाग गया।
लोन पर ले रखी है कार
स्थानीय निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया वह ड्राइवर है और मैंने अपनी ओरा कार लोन पर ली हुई है। आरोपी ने मेरी गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिए, जिससे मुझे भारी नुकसान हुआ है। यह पहली बार नहीं है, वह पहले भी मेरी गाड़ी को नुकसान पहुंचा चुका है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पिता-पुत्र पर हमला करने और वहां खड़ी कारों के शीशे तोड़ने के आरोप में आरोपी चिराग व उसके साथी विक्की पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।