फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैराज में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 21 Jul 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज के गेट नंबर-11 में रविवार रात अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव मिला। शरीर पर चोट के निशान होने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों से बैराज में शव देखकर इसकी सूचना प्रतापनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची। तेज बहाव और गेट में शव फंसा होने के कारण करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। गोताखोर राजीव ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव काफी हद तक गल चुका था और प्रथम दृष्टया करीब 15 दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन

शव के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। कमर, टांगों और अन्य हिस्सों पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। खासकर कमर पर गंभीर घाव मिलने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव संभवतः हिमाचल प्रदेश की ओर से बहकर हथिनीकुंड बैराज तक पहुंचा और गेट नंबर-11 में फंस गया। पुलिस के अनुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें