फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महोत्सव में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे युवा

Sun, 02 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से दो दिवसीय युवा महोत्सव आज से होने जा रहा है। इसमें जिले के 15 से 29 साल के युवा भाग ले रहे हैं। महोत्सव में भाग लेने के लिए पंजीकरण करने का रविवार को अंतिम दिन रहा। अन्यों की अपेक्षा अंतिम दिन ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया।
अभी तक युवा महोत्सव के लिए करीब 800 युवा आवेदन कर चुके हैं। युवा महोत्सव तीन व चार नवंबर को करवाया जा रहा है। इसमें स्थान पाने वाले युवाओं को प्रदेशस्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है।
विज्ञापन

इसी कड़ी मं केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से जिलास्तर से राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव करवाया जाता है। जिला महोत्सव के विजेता प्रदेश और उसमें जीतने वाले युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। जिला युवा महोत्सव के नोडल अधिकारी आईटीआई प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि सांस्कृतिक स्पर्धाएं शहर के गुरु नानक गर्ल्स काॅलेज में होंगी और अन्य प्रतियोगिताएं राजकीय आईटीआई में होंगी। महोत्सव में कुल दस विधाओं को शामिल किया गया है। इसमें समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, समूह लोक गीत, एकल लोक गीत, कहानी लेखन, कविता पाठ, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, विज्ञान मेला शामिल है। जिलास्तर पर महोत्सव करवाने को लेकर कमेटी बनाई गई है, जो इससे संबंधित निर्णय लेगी। इस कमेटी में डीसी अध्यक्ष होंगे और राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नोडल अधिकारी और कमेटी के सचिव सदस्य हैं।
विज्ञापन

जिला स्तर पर समूह प्रतियोगिता में प्रथम 31,000, द्वितीय 21,000 और तृतीय स्थान पर 11,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। वहीं, एकल प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि प्रथम पर 3,100, द्वितीय पर 2,100 और तृतीय पर 1,100 रुपये रखी गई है। समूह प्रतियोगिता में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें