फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार युवकों ने झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकों ने होंडा एजेंसी वाली गली में एक महिला से उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। महिला के मुताबिक पर्स में मोबाइल, नकदी, घर की चाबियां व दस्तावेज थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के सेक्टर 17 निवासी कोमल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को वह खरीदारी के लिए बाजार जा रही थी। ऑटो लेने के लिए जब वह पैदल होंडा एजेंसी के पास गली से जा रही थी। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवक उससे पर्स छीनकर रेलवे रोड की तरफ फरार हो गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया। बाद में उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें