फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लें युवा : डॉ. सोहनलाल

Tue, 14 Jan 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैल-कलानौर हाईवे स्थित दुधला सैनियान गांव में ग्राम विकास समिति की ओर से ग्राम उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा एन्वायरमेंट सोसायटी के संस्थापक डॉक्टर सोहनलाल सैनी ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा का आह्वान किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह ने की। उन्होंने गांव की महाराजा शूर सैनी धर्मशाला परिसर में पौधरोपण भी किया। गौ पूजन और मिट्टी पूजन के बाद प्राचीन पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे दौड़, लंगड़ी दौड़, टायर दौड़, बोरी दौड़, गिल्ली डंडा, मंडल खो एवं रस्साकशी के खेलों में सभी आयु वर्ग के बच्चों व महिला पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीता, रामायण, महाभारत से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, महापुरुषों के जीवन प्रसंगों पर भाषण प्रतियोगिता एवं देशभक्ति के गीतों पर नृत्य आदि में गांव के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य वक्ता स्वामी विज्ञानानंद ने गांव को आदर्श गांव से बढ़कर एक तीर्थ के रूप में स्थापित करने के लिए ग्राम विकास समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
कुरुक्षेत्र गुरुकुल से पधारे हुए भजन उपदेशक व आचार्य जयपाल ने हवन के उपरांत गो व मिट्टी पूजन करवाते हुए सभी ग्राम वासियों से अपने खेतों में यूरिया और पेस्टीसाइड का प्रयोग न करने का आह्वान किया। गांव की युवा सरपंच दीपी सैनी ने गांव की ऐतिहासिक भौगोलिक एवं सांस्कृतिक जानकारी दी। डाॅ. सोहन लाल सैनी ने कहा कि गांव दुधला ने उन्हें आत्मसात किया है।
विज्ञापन

डॉ. हरि सिंह सैनी एवं डॉ. अनामिका को उनकी उपलब्धियां के लिए ग्राम गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खिचड़ी और तिलकुट भंडारा प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर डॉ. जोगिंद्र सिंह, महिंद्र सिंह, साहब सिंह, अजैब सिंह, आज्ञा राम, राजकुमार, देशराज, निरंजन, जसमेर, ममता, जीत कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें