फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक से भिड़ीं गुरुग्राम जा रही बस, सभी सुरक्षित

Tue, 14 Jan 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कुरुक्षेत्र मार्ग पर जोडियां गांव के पास सोमवार सुबह धुंध के चलते ट्रक व यात्रियों से भरी बस की टक्कर हो गई। हालांकि हादसे में सभी यात्री सुरिक्षत रहे, किसी को चोट नहीं आई। हालांकि बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
सोमवार सुबह छह बजे एक बस यात्रियों को लेकर यमुनानगर बस स्टैंड से गुरुग्राम के लिए रवाना हुई थी। सुबह यमुनानगर व आसपास क्षेत्र में धुंध थी। जिस कारण सड़क पर चल रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। जब बस यमुनानगर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर जोडिया नाके के पास पहुंची तो सामने से ट्रक आ रहा था। धुंध अधिक होने के कारण चालकों को सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं दिए। जिस कारण ट्रक व बस की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बस में सवार किसी भी सवारी को चोट नहीं आई। मगर बस की खिड़कियों के शीशे टूट कर बिखर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला और दूसरी बस का इंतजाम कर यात्रियों को रवाना किया। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो बस में करीब 30-35 सवारियां थी। मगर गनीमत यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें