फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा देश के प्रति अपना कर्तव्य पहचानें : अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश के प्रति अपना कर्तव्य पहचानें। वह किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। देश का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाले बने।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि समाज और देश को भी कमजोर करता है। वहीं जिला युवा अधिकारी ओंकार स्वामी ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा और उत्साह असीमित होता है। इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर हम समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। जिला युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही समय है जब उन्हें अपने जीवन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर एनएसएस जिला समन्वयक अनुज कुमार, आईटीआई साढौरा के प्राचार्य अश्विनी कुमार, प्लेसमेंट अधिकारी पवन कांबोज, आईटीआई छछरौली के प्राचार्य राम कुमार धीमान, आईटीआई सरस्वती नगर के भूपिंद्र कांबोज, आईटीआई नाचरौन के प्राचार्य सतीश, साढौरा के ग्रुप इंस्ट्रक्टर रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें