फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग घायल

Fri, 25 Sep 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जितेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव पाबनी के पास पुलिया पर वीरवार दोपहर बाद साढौरा की ओर से आ रहे डंपर ने आगे जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय जितेंद्र निवासी बड़ी पाबनी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डंपर ने ट्रैक्टर को भी टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
बड़ी पाबनी निवासी जितेंद्र पेंटर का काम करता था। वीरवार दोपहर बाद वह गांव के ही 23 वर्षीय आयुष के साथ पैदल जा रहा था। बताया गया है कि दोनों पुलिया के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आयुष को हल्की चोटें आईं। उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को टक्कर मारने के बाद डंपर ने आगे जा रहे ट्रैक्टर को भी टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक पाबनी निवासी रेशम सिंह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से डंपर चालक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने जितेंद्र के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

थाना छप्पर प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामले में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें