फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत, मिले दो नए मरीज

Fri, 25 Sep 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में स्वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुजुर्ग कई दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। उन्हें पहले से ब्लड प्रेशर, शुगर और डायलिसिस सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। जिले में स्वाइन फ्लू से यह पहली मौत है।
स्वास्थ्य विभाग को दो नए स्वाइन फ्लू के मरीज भी मिले हैं। इनमें एक साल का बच्चा और 51 वर्षीय महिला शामिल हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इससे पहले जिले में 11 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक वर्षीय बच्चे के सिर में चोट लगी थी। उपचार के लिए उसे डेरा बस्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान जांच में उसके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटेन ने बताया कि बुजुर्ग का पीजीआई में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उनका उपचार किया जा रहा था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। स्वास्थ्य विभाग नए मामलों की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें