फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से घायल हुए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। जीआरपी ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त न होने पर उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बोधराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक सद्भावना एक्सप्रेस के चपेट में आ गया है। जिसके बाद वह अन्य कर्मियों के साथ मौके पर गया। उन्होंने देखा कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल अवस्था में पड़ा था। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें