फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थापर कॉलोनी में कार की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 24 Oct 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की थापर कॉलोनी में कार की टक्कर लगने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा एसएस इंटरप्राइजेज के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक कार और बिजली के ट्रांसफार्मर के बीच फंस गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गधौली कॉलोनी निवासी काका ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके रिश्ते के भाई मनीष का फोन आया था।
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि उसके भाई मनोज का थापर कॉलोनी में एसएस इंटरप्राइजेज के पास एक्सीडेंट हो गया है। हादसे के बाद मनोज को स्वामी विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही काका अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि मनोज की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से हादसे के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे बताया कि ऑल्टो कार का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान कार ने सड़क किनारे खड़े मनोज को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण मनोज कार और बिजली के ट्रांसफार्मर के बीच फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें