फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जॉब प्लेसमेंट के ऑफिस पर युवाओं ने किया हंगामा

Sat, 06 Sep 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जॉब प्लेसमेंट कार्यालय में हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। महाराणा प्रताप (कमानी) चौक समीप स्थित जॉब प्लेसमेंट के युवाओं पर शुक्रवार को कुछ युवाओं ने हंगामा किया। आशीष, कार्तिक व अन्य युवाओं ने आरोप लगाया कि उनसे 1,280 रुपये लेकर वादे अनुसार उनकी नौकरी नहीं लगवाई। वहीं, अब उनके रुपये भी नहीं लौटाए जा रहे। हंगामे की सूचना पर डायल-112 की टीम दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने ले गई।

आशीष ने बताया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और इसके बाद से नौकरी की तलाश में है। कई जगह प्रयास किया, पर बात नहीं बनी। करीब एक माह पहले महाराणा प्रताप (कमानी) चौक समीप स्थित जॉब प्लेसमेंट के दफ्तर पर पहुंचा, जहां मिले एक व्यक्ति ने कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद उसने एक ड्राइवर की नौकरी बताई, जो वह करने के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन

काफी दिन बाद भी उसे नौकरी बारे कुछ नहीं बताया गया। आरोप है कि दफ्तर में मिले व्यक्ति को कॉल किया तो उसने दुर्व्यवहार किया। इसी तरह कार्तिक ने बताया कि 12वीं पास कर रोजगार तलाश में था। एक माह पहले सोशल मीडिया पर विज्ञापन में पता देख कर महाराणा प्रताप (कमानी) चौक समीप स्थित जॉब प्लेसमेंट के दफ्तर पहुंचा।
विज्ञापन

दफ्तर पर मिले व्यक्ति ने उसका बायोडाटा और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1280 रुपये ले लिए और नौकरी दिलवाने का वादा किया। परंतु इसके बाद व्यक्ति ने उसे अभी तक नौकरी के बारे में कुछ नहीं बताया। जब उससे संपर्क किया तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तब परेशान होकर दफ्तर पहुंच अपने रुपये वापस मांगे, तो उसने देने से इंकार कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे डायल 112 से पुलिसकर्मी अरशद ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है। देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें