फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा महीने से लापता युवक का बंद फैक्टरी से मिला गला सड़ा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
18 जुलाई से लापता छप्पर के गांव राजपुरा निवासी 32 वर्षीय सतबीर सिंह का शव वीरवार को अग्रसेन चौक स्थित बंद फैक्टरी से सड़ी- गली हालत में बरामद हुआ है। फैक्टरी से बदबू आने के कारण लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सतबीर 18 जुलाई से लापता था। इस संबंध में थाना छप्पर में गुमशुदगी का केस दर्ज है।
विज्ञापन

अवतार सिंह ने 18 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा सतबीर सिंह सुबह घर से दवा लेने के लिए निकला था और देर शाम तक घर नहीं लौटा। उन्होंने रिश्तेदारों व दोस्तों से पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सतबीर दिमागी रूप से परेशान था। उनकी शिकायत पर थाना छप्पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से ही पुलिस सतबीर की तलाश कर रही थी। वीरवार सुबह अर्जुन नगर चौकी पुलिस को अग्रसेन चौक के पास बंद फैक्टरी में सड़ी गली हालत में शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने थाना छप्पर थाना पुलिस को सूचना दी। थाना छप्पर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि शव बुरी तरह गल सड़ चुका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें