फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को हक मांगने पर मिल रही लाठियां : करण

विज्ञापन
जगाधरी की पंजाबी धर्मशाला में युवाओं को संबो​धित करते करण चौटाला। प्रवक्ता - फोटो : ARchive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाबी धर्मशाला में वीरवार शाम इनेलो की ओर से जिलास्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें इनेलो के युवा राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र राठी और शमशेर सिंह बड़शामी ने शिरकत की। सम्मेलन के दौरान इनेलो नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और युवाओं से पार्टी के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
करण चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश के युवाओं को कॉकरोच बताया जा रहा है। युवा जब अपने हक की मांग को लेकर सड़क पर उतरते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज कोई ऐसा वर्ग या कर्मचारी नहीं बचा है, जो अपनी मांगों को लेकर आंदोलन न कर रहा हो। कर्मचारी, युवा और अन्य वर्ग सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश की समस्याओं के समाधान के बजाय अपनी कुर्सी बचाने में जुटे हैं। करण चौटाला ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहुत बुरा हाल होने वाला है। उन्होंने युवाओं से इनेलो की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन सुढैल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें