संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी के बयान पर आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही अरसद काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा है। 26 अप्रैल को शाम सात बजे वह गांव में ही किसी काम से जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक अरसद ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उससे अभद्रता की और मारपीट की।
इसके बाद आरोपी उसे कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी की। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।