फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने ट्यूबवेल की कैप मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गेहूं के खेत में पानी आने से दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में ट्यूबवेल की कैप से कई वार किए। इसमें बड़ा भाई घायल हो गया। थाना बिलासपुर पुलिस ने आरोपी छोटे भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीरूवाला निवासी हरबंस सिंह ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने खेत में गया था। उसका भाई कृपाल सिंह भी अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। इस दौरान उसके खेत से पानी उसके तीन दिन पहले बिजाई की गई गेहूं के खेत में आ रहा था। उसने अपने भाई कृपाल सिंह का पानी उसके खेत में आने से रोकने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर उसका भाई तैश में आ गया और ट्यूबवेल की कैप से उसके सिर में कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोटें लगने से वह जमीन पर गिर गया। आरोपी कृपाल ज्यादा खून बहता देखकर फरार हो गया।सूचना मिलने पर उसकी पत्नी खेत में पहुंची। उसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद जब उसकी पत्नी ने उसके छोटे भाई कृपाल सिंह से मारपीट करने के बारे में पूछा तो उसने उसकी पत्नी से गाली गलौच की। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि दोनों भाई में खेत में पानी जाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में आरोपी कृपाल सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें