फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दोस्ती से इनकार करने पर युवक ने महिला को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 11 Mar 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा महिला को दोस्ती करने के लिए दबाव बनाने और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला का आरोप है कि आरोपी कई दिनों से उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा था और समाज में बदनाम करने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके ही गांव का रहने वाला सचिन पिछले करीब 15 दिनों से उसका पीछा कर रहा था। जब भी वह किसी काम से घर से बाहर निकलती तो आरोपी उसका पीछा करने लगता और उसके साथ छेड़खानी करता। इसके साथ ही वह उसे समाज में बदनाम करने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।
महिला ने बताया कि समाज में बदनामी के डर से वह काफी समय तक आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज करती रही, लेकिन उसकी हरकतें लगातार बढ़ती गईं। नौ मार्च को जब वह किसी काम से घर से बाहर जा रही थी तो आरोपी सचिन ने फिर उसका पीछा किया और रास्ते में रोककर उससे दोस्ती करने का दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार जब उसने दोस्ती करने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराकर महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें