ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ गया था। उन्होंने साजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बुधवार देर शाम को कलानौर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त यूपी के पठेड़ निवासी 27 वर्षीय शुभम के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, शुभम यमुनानगर के देवधर गांव में अपनी मौसी के पास करता था और फाइनेंस कंपनी में काम करता था। बुधवार की शाम को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए निकला था। जिसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसके दोस्तों से भी जानकारी की थी। दोस्तों ने बताया था कि वह घर चला गया था। लेकिन, उसका शव कलानौर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। परिजनों ने कुछ आशंका जाहिर की है।
जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। इस संबंध में ट्रेन के चालक से भी बात हुई है। उसने भी बताया है कि युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई है। फिर भी यदि परिजनों को किसी बात की आशंका है तो इसकी जांच कर ली जाएगी।