फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर नगर निगम: भाजपा प्रत्याशी की जाति को लेकर विवाद, सरनेम छुपाने के आरोप, सुमन बोली...

Wed, 19 Feb 2025 07:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी के सर नेम को और जाति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक व्यक्ति ने उन पर तथ्य छुपाने का आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
भाजपा की भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के वार्ड नौ से भाजपा की भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद बन गईं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पूनम अग्रवाल ने बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया। इससे वार्ड से भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद बन गईं। इस खुशी में उनके घर व चुनाव कार्यालय में भावना बिट्टू के साथ परिवार के सदस्यों व समर्थकों ने जश्न मनाया। वार्ड में भावना दूसरी बार पार्षद बनी हैं। इससे पहले पति पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू इसी वार्ड से पार्षद रहे। इस तरह बिट्टू परिवार की वार्ड पार्षद चुनाव में हैट्रिक जीत है।

विज्ञापन


उधर, भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी के सर नेम को और जाति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक व्यक्ति ने उन पर तथ्य छुपाने का आरोप लगाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम सोनू राम से जांच कराने और भाजपा प्रत्याशी से स्पष्टीकरण मांगने की मांग की है। जिस पर अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी का कहना है इस पर प्रत्याशी से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर, भाजपा प्रत्याशी सुमन बहमनी ने यह सभी आरोप निराधार बताए हैं। उनका कहना है कि उनके पिता भी जेल अधीक्षक रहे। वह एससी जाति से ही आती हैं।

विज्ञापन


यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी सुमन बहमनी ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड -1 निवासी गुरमीत ने रिटर्निंग ऑफिसर सोनू राम को एक प्रार्थनापत्र लिखकर कहा कि वह एससी वर्ग से है और भाजपा उम्मीदवार सुमन बहमनी के नाम से प्रचार कर रही है। जबकि, जब वह शिक्षा विभाग में प्रोन्नत हुई थी तो उनका नाम सुमन वर्मा दर्ज किया गया था। उधर, भाजपा प्रत्याशी ने इन सभी आरोपों को निराधार हैं। वह पांच भाई बहन हैं और सभी शिक्षित अधिकारी पद पर तैनात रहे। उनका जाति प्रमाणपत्र भी 35 साल पहले जारी हुआ था। लेकिन, अब इस तरह से विवाद उठाया जा रहा है यह पूरी तरह से गलत है।

Trending Videos

भाई के लिए वापस लिया नामांकन
नगर निगम के चुनाव में वार्ड आठ से पार्षद के लिए नामांकन के बाद दो भाई अपने सामने थे। इनमें एक निवर्तमान पार्षद विनोद मरवाह तो दूसरे उनके बढ़े भाई विजय मरवाह कांग्रेस प्रत्याशी थे। इससे वार्ड व दोनों भाईयों के बीच इस बार चुनावी टक्कर होने की चर्चाएं होने लगी। लेकिन विनोद मरवाह ने बड़े भाई के समर्थन में बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया। विनोद मरवाह पिछले चुनाव में इनेलो के समर्थन से वार्ड पार्षद बने थे़।
विज्ञापन

मेयर पद के लिए चार के बीच मुकाबला
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी से मेयर के दो कवरिंंग जुही व भावना और नौ वार्डों में पार्षद पद पर एक कांग्रेस व 12 आजाद प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब मेयर के लिए चार नाम हैं, जिनमें भाजपा से सुमन बहमनी, कांग्रेस से किरण देवी, आजाद प्रत्याशी सुमन वाल्मीकि व मधु मेयर के लिए चुनाव मैदान में हैं। जबकि 22 वार्डों से 89 प्रत्याशी पार्षद चुनाव में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें