जगाधरी की विपिन कॉलोनी में एक युवक ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मधुबन कॉलोनी निवासी राजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को अपने दोस्त विपिन कॉलोनी निवासी विशु के साथ किसी काम से जा रहा था। इस दौरान उनकी विपिन कॉलोनी निवासी त्रिदेव के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने चाकू निकाल कर उन दोनों पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।