फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म कर बहन की जिंदगी बर्बाद की, तेरा वंश खत्म करूंगा

Wed, 17 Jun 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-17 थाना क्षेत्र के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से धमकी भरा पत्र भेजकर बहन से दुष्कर्म का बदला लेने की धमकी दी गई है। पत्र में कारोबारी और उसके परिवार को गोली मारकर वंश खत्म करने, होटल में घुसकर फायरिंग और आग लगाने जैसी धमकियां लिखी गई हैं। मामला सामने आने के बाद कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
गांव मिश्री का माजरा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-17 स्थित एक होटल का संचालन करता है। नौ मई और 14 मई को उसे डाक से दो धमकी भरे पत्र मिले, जिनमें लाल स्याही से अपशब्द लिखने के साथ कहा गया कि उसकी बहन के साथ हुए कथित दुष्कर्म का बदला लिया जाएगा।
विज्ञापन

पत्र में यह भी लिखा गया कि कारोबारी की रेकी की जा रही है और मौका मिलते ही उसे व उसके परिजनों को गोली मार दी जाएगी। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2023 में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसे जांच के दौरान खारिज कर दिया गया था। उसे आशंका है कि धमकी भरे पत्र उसी मामले से जुड़े किसी शख्स ने भेजे हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से उसे अपनी रेकी होने का भी संदेह था। डीएसपी राजीव मिगलानी ने बताया कि सेक्टर-17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम पत्र भेजने वाले की पहचान, डाक के स्रोत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
जान से मारने की धमकी भरे पत्र मिलने के बाद होटल कारोबारी संजीव कुमार ने पुलिस प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि पत्र में उन्हें और उनके परिजनों को गोली मारने की धमकी दी गई है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में है। कारोबारी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।
हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लिखी प्राथमिकी
होटल कारोबारी को डाक से मिली जान से मारने की धमकी के मामले में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। कारोबारी का आरोप है कि नौ मई और 14 मई को धमकी भरे पत्र मिलने के बाद उन्होंने थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस के अनुसार जांच टीम अब पत्र भेजने वाले की पहचान और मामले की सच्चाई जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

पुराने दुष्कर्म मामले से जोड़कर जताया संदेह
होटल कारोबारी संजीव कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में उसके खिलाफ महिला थाना यमुनानगर में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसे जांच के दौरान झूठा पाए जाने पर खारिज कर दिया गया था। उनका कहना है कि धमकी भरे पत्र में बार-बार बहन शब्द का उल्लेख होने से उन्हें संदेह है कि यह पत्र पुराने मामले से जुड़े किसी भाई या रिश्तेदार ने भेजा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें