फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेलों में योग्यता दिखा योगिता बनी बेस्ट एथलीट

Sun, 26 Feb 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को खेल उत्सव दिवस मनाया गया। यह दिवस महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में कॉलेज के खेल विभाग की ओर से करवाया गया। 62वें खेल महोत्सव की प्राचार्य डॉ. मीनू जैन ने अध्यक्षता की। अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल मुख्यातिथि रहीं। इस दौरान एमएसएसी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की योगिता सैनी को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने योग, तलवारबाजी व जूडो के दांवपेच पर प्रस्तुति देकर सभी को हैरत में डाल दिया। डॉ. मीनू जैन ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल में हार जीत से ज्यादा भाग लेना महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को खेल में आगे आना चाहिए। खेलों में लड़कियां अपना परचम फहरा रही हैं। पीटी उषा, मैरीकॉम, साक्षी मलिक सहित अनेक महिलाएं हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यातिथि मनीषा अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

एमएसएसी कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की योगिता ने 100 मीटर दौड़ में पहला, बीए अंतिम वर्ष की आस्था ने दूसरा स्थान पाया। बीए प्रथम वर्ष की वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्रिक रेस में बीए प्रथम वर्ष की निकिता ने पहला, बीए मॉस कम्युनिकेशन प्रथम वर्ष की स्नेहा ने दूसरा व नेहा ने तीसरा स्थान पाया। रिले दौड़ में योगिता, भारती, आस्था व निकिता की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर नीलम, गौरी, कोमल देवी व पूजा की टीम दूसरे स्थान पर रही। सेक रेस में बी.कॉम द्वितीय वर्ष की उमा ने पहला स्थान पाया। एमएसएसी कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की योगिता ने दूसरा व बीकॉम द्वितीय वर्ष की सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
थ्री लेग रेस में योगिता व गौरी प्रथम रहीं। निकिता व आस्था ने द्वितीय और नीलम व वसुंधरा ने तृतीय स्थान पाया। स्किपिंग रेस 100 मीटर में योगिता ने बाजी मारी। निकिता दूसरे और नीलम ने तीसरे स्थान पाया। लेमन रेस में गौरी ने पहला, पवनीत ने दूसरा व नीलम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैलून रेस में आस्था प्रथम रही। प्रिया ने दूसरा व महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। चैटी रेस में ऋतु प्रथम, उमा द्वितीय व दिव्या तृतीय रही। ऊंची कूद में वंशिका प्रथम, योगिता द्वितीय व नीलम तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में नीलम प्रथम, भारती द्वितीय व निकिता तृतीय रही। शॉटपुट में कोमल ने पहला, सिमरन ने दूसरा तथा भावना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो में सिमरन ने पहला, भावना ने दूसरा व योगिता ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग में अदिति प्रथम, नैंसी द्वितीय व निकिता तृतीय रही। रस्साकसी में टीम ए ने बाजी मारी। टीम बी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों की दौड़ में आर्यन ने पहला, अयाना ने दूसरा व इशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गेस्ट की 100 मीटर दौड़ में अनुपमा ने पहला, पूनम ठाकुर ने दूसरा व मनीषा उज्ज्वल अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस में विनय अग्रवाल ने पहला, सुबीना अग्रवाल ने दूसरा व नीतू अग्रवाल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें