फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खंड और जिला स्तर पर होगी योगासन स्पर्धा, शेड्यूल जारी

Thu, 05 Jun 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले जिले में खंड व जिला स्तर पर योगासन और खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके लिए जिला खेल अधिकारी कार्यालय की ओर से शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इसके मुताबिक खंड स्तर पर छह जून और जिला स्तर पर आठ जून को प्रतियोगिताएं होंगी। छह जून को जगाधरी खंड स्तर की प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर में होगी।
विज्ञापन

इसी दिन अन्य खंडों की भी प्रतियोगिता होगी, जिसमें छछरौली की राजीव गांधी खेल परिसर छछरौली में, प्रताप नगर की जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में, बिलासपुर की राजीव गांधी खेल परिसर कोटरा खास में, साढौरा की राजकीय माध्यमिक विद्यालय झंडा में, सरस्वतीनगर की राजीव गांधी खेल परिसर गोलनी में, रादौर की महाराणा प्रताप खेल परिसर रादौर में होगी। प्रतियोगिता का समय सुबह 6:30 बजे का निर्धारित किया गया है। हर खंड में प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए खेल विभाग के प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता आठ जून को तेजली खेल परिसर में होगी, जिसका सुबह नौ बजे का समय रखा गया है। खेल विभाग के पास कोई योग प्रशिक्षक व योग सहायक नहीं है, इसलिए खंड व जिला स्तर पर योगासन खेल प्रतियोगिताओं के लिए आयुष विभाग से योग सहायक मांगे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें