संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिलास्तर पर 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। जिसके तहत शहर के हर वार्ड में चार जून को तड़के छह से साढ़े सात बजे तक योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जाएगा। योग दिवस का एडीसी नवीन अहूजा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
मंगलवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया, जिला योग समन्वयक डॉ. सुनील कुमार, योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत एक दिवसीय प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम शहर के सभी 22 वार्ड में सभी पार्षदों के सहयोग से योग विशेषज्ञ, आयुष योग सहायकों व योगा इंस्ट्रक्टर द्वारा करवाया जाएगा। इस दौरान अनुपमा शर्मा, डॉ. मधु शर्मा, डॉ. प्रगति, डॉ. सोनिया धीमान, डॉ. विनिता नागर, डॉ. अश्वनी चन्द्र, डॉ. यतिका कटारिया, डॉ. भावना, डॉ. कुसुम के साथ आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।