यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटौली में बुधवार को योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर की निगम मेयर सुमन बहमनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी प्रदान करता है।
सुमन बहमनी ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया केवल कहावत नहीं बल्कि एक व्यावहारिक जीवन दर्शन है। इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा ने प्रतिभागियों को योग के कई आसन करवाए। योग प्रशिक्षक शिव कुमार सैनी ने योगाभ्यास सत्र का संचालन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। मेयर सुमन बहमनी, हरियाणा आयुष विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. सतपाल बहमनी, वार्ड पार्षद रीना रस्तोगी, योग शिक्षिका रीना सिंघल, पूर्व सरपंच राजबीर, अरुण कंबोज ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संवाद