फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी पार्क कॉलोनी में फैला पीलिया

Wed, 05 Aug 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाजी पार्क कॉलोनी में एक महीने से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है जिस कारण कॉलोनी में पीलिया फैल गया। कॉलोनी के चार घरों में ही करीब 12 बच्चे और किशोर पीलिया की चपेट में आ गए हैं। वहीं कई निजी अस्पताल में भर्ती हैं। कॉलोनी के कुछ लोग डायरिया से भी पीड़ित हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दूषित पानी के बारे में संबंधित विभाग को शिकायत दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शिवाजी पार्क निवासी अनिल सपरा, सुनीता, करोड़ी मल, रजिया, निर्मल चड्ढा, रोहित चड्ढा ने बताया कि कॉलोनी में एक माह से गंदा पानी आ रहा है। पानी के साथ काई भी मिलकर आ रही है, जिसे पीने के बाद ही कॉलोनी में पीलिया फैल रहा है। खासकर बच्चे इससे ग्रसित हैं, जिनका करीब दो-तीन सप्ताह से इलाज चल रहा है। जबकि कॉलोनी से ही कई पीलिया व डायरिया के पीड़ित निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। आसपास पाइप लाइन लीकेज के कारण ही सप्लाई में गंदगी मिलकर आ रही है।

चार घरों में ही 11 बीमार
 शिवाजी पार्क कॉलोनी में चार घरों में ही 11 बच्चे व किशोर पीलिया से पीड़ित हैं। इनमें एक घर में कमल (16), रोहित (9), अमन (18), प्रिया (19), अंकुश (18) पीलिया से तीन सप्ताह से पीड़ित हैं और निजी अस्पताल से इलाज कराने के बाद घर पर ही दवा ले रहे हैं। इसके अलावा अन्य तीन घरों में आस्था (15), आयुष (11) व नाजिया (7), प्रवेज (4) और प्रर्व चड्ढा (18), पार्थ चड्ढा (13) पीलिया से पीड़ित हैं। इसके अलावा भी पीलिया के कई पीड़ित अब भी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पीलिया के साथ कॉलोनी में एक-दो केस डायरिया के भी हैं। गृहिणी सोनिया ने बताया कि उन्हें तीन दिन से डायरिया था, अस्पताल से इलाज कराने के बाद रविवार को ही उन्हें छुट्टी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला जानकारी में नहीं है। मौके पर टीम भेजकर जांच करवाएंगे। अगर सप्लाई का पानी दूषित मिला तो लीकेज व अन्य खराबी की जांच की जाएगी।
सुमित गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें