फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला

Wed, 31 May 2017 12:07 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बेकाबू होकर चल रहे ट्रकों का कहर जारी है। नेशनल हाईवे 73 पर कलानौर के नजदीक कुछ दिन पहले ही बाइक सवार एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया था। इस हादसे के खून के धब्बे भी अभी वहां से साफ नहीं हुए थे कि ट्रक ने साइकिल सवार को उसी स्थान पर अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन


हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बार परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडौली निवासी जुल्फाम (52) किसी काम से साइकिल से उत्तर प्रदेश के गांव शहजहांपुर की ओर गया था। काम निपटा कर वापस अपने गांव लौट रहा था। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर यूपी हरियाणा कलानौर बोर्डर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार सड़क के बीच जा गिरा। ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया।

हादसे में साइकिल सवार जुल्फाम की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। बतां दे कि कुछ दिन पहले भी कलानौर के नजदीक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें