फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने दो बच्चों की मौत

Wed, 27 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
 अंबाला-सहारनपुर रेल-लाइन मार्ग पर पांसरा फाटक के पास रेल लाइन क्रास कर रहे दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चों को कब्जे मेें ले लिया। गुरुवार दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


पांसरा की पीर कालोनी निवासी निशान ने बताया कि मोंटी व रवि के साथ लाइन पार रेस्ट हाउस की ओर गया था। तीनों देर शाम वहां से वापस घर लौट रहे थे। पुल के पास लाइन क्रास कर रहे थे, इसी दौरान तेज गति से गाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में 14 वर्षीय मोंटी व 12 वर्षीय रवि आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।

कुछ दूरी पर जाकर चालक ने ट्रेन भी रोक दी और इस हादसे की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आस पास के लोगों से शवों की शिनाख्त का प्रयास किया। इसी दौरान बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लोग यहां मजदूरी करते हैं और बच्चे घर पर ही रहते हैं। बच्चे लाइन पार कर कहां गए थे और किस लिए गए थे, उन्हें इस बारे में पक्का नहीं पता है।
विज्ञापन


उधर, जीआरपी थाना इंचार्ज जसविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंच गए। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें