संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम कर्मी घर-घर जाकर संपत्तियां सत्यापित करने में जुटे हुए हैं। अब तक नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र की 65630 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। 31.06 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम पहले स्थान पर है।
संपत्तियां शत प्रतिशत सत्यापित करने के लिए निगम कर्मी घर-घर जाकर शहरवासियों की संपत्तियां सत्यापित कर रहे हैं। इनके अलावा तीनों निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में भी संपत्ति सत्यापित की जा रही है। यहां संपत्तियां सत्यापित करने के लिए लोगों की आपत्तियां दर्ज कर उनका समाधान भी किया जा रहा है।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा, संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा व उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव संपत्तियां सत्यापन कार्य में जुटे निगम कर्मचारियों को समय समय पर दिशा निर्देश देकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवाना बहुत जरूरी है।
प्रॉपर्टी मालिक स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित कर सकते है। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करने के लिए प्रॉपर्टी मालिक सबसे पहले एनडीसी की साइट पर जाए। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना ब्यौरा दर्ज करें। अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सर्च फील्ड से प्रॉपर्टी आईडी सर्च करें। प्रॉपर्टी का ब्योरा दर्ज करें। जहां हां या नहीं के दो विकल्प मिलेंगे।
यदि आपकी आईडी सहीं है तो हां पर क्लिक कर अपनी आईडी सत्यापित करें। यदि आपकी आईडी सही नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें और आवश्यक दस्तावेज सहित आपत्ति दर्ज करें। यदि प्रॉपर्टी मालिक स्वयं आईडी प्रमाणित करने में सक्षम नहीं है तो वह निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों अर्थात सीएफसी के काउंटरों पर जाकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवा सकते है।
नगर निगमों में अब तक सत्यापित हुई संपत्तियों का ब्योरा
नगर निगम कुल संपत्तियां सत्यापित प्रतिशत
यमुनानगर 211245 65630 31.06 प्रतिशत
पानीपत 177734 44234 24.88 प्रतिशत
पंचकुला 101712 24954 24.53 प्रतिशत
गुरुग्राम 663459 144265 - 21.73 प्रतिशत
हिसार 153656 27952 18.19 प्रतिशत
मानेसर 144387 25085 17.37 प्रतिशत
अंबाला 123230 - 21398 - 17.36 प्रतिशत
करनाल : 168508 28780 17.07 प्रतिशत
रोहतक 219019 36836 16.81 प्रतिशत
फरीदाबाद 712844 117618 16.49 प्रतिशत
सोनीपत 192623 28597 14.84 प्रतिशत