फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाथापाई में सड़क पर गिरी चेन उठाकर युवक फरार

Sun, 02 Jun 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गुलाब नगर चौक पर हाथापाई के दौरान सड़क पर गिरी चांदी की चेन अज्ञात युवक उठाकर फरार हो गया। शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साढौरा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बोलेरो गाड़ी में जगाधरी में अपनी रिश्तेदारी में परिवार के साथ मिलने आया था। देर शाम वह वापस घर जा रहे थे। जब वह गुलाब नगर पाबनी रोड स्थित मार्केट में पहुंचा तो उनकी गाड़ी के आगे एक बाइक सवार ने अपनी बाइक रोक ली।
विज्ञापन

जब वह बाइक सवार से बातचीत करके अपनी गाड़ी को बैक करने लगा तो उनके पीछ़े खड़ी कार से उनकी गाड़ी टकराने लगी। तभी दुकान से एक व्यक्ति बाहर निकल कर आया और उनसे गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने उनसे हाथापाई की। इसी दौरान उसके गले से चांदी की चेन सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

तभी कार वाले के साथ खड़े युवक ने उनकी चेन को उठा लिया और वहां से फरार हो गया। उसने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें