फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुनानगर की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन खिताब

Sun, 17 May 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टूर्नामेंट के विजेता को सम्मानित करते अति​थि व समिति सदस्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। डीडीपी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की ओर से शुक्रवार को नाइट बैडमिंटन नाइट टूर्नामेंट करवाया गया। डीडीपी कॉपलेक्स के बैंडमिंटन कोर्ट में आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों के अंडर-15 में 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंटअंडर-15 सिंगल और पुरुष सिंगल व डबल श्रेणी में कराया गया।
टूर्नामेंट में हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी पहुंचे। इस दौरान प्रतिभागियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी और रोमांचकारी खेल देखने को मिला। मुख्यातिथि डॉक्टर लोकेश ने कहा कि हमें किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़े रहना चाहिए।
विज्ञापन

खेल हमें शारीरिक एवं मानसिक तौर से स्वस्थ रखता है और हमें बीमारियों से भी दूर रखता है। उन्होंने कहा कि सभी नशे से दूर रहें और खेलों को अपनाएं। उन्होंने सभी को खेलों से होने वाले लाभों के बारे में बताया। समापन में राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं अकादमी संचालक नवीन रोहिल्ला मुख्यातिथि रहें।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज चुघ विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्यातिथि ने सभी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। विजेताओं को ट्रॉफी, पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रोहिल्ला ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है। इस दौरान आयोजन समिति के दक्ष रोहिल्ला, कंवलजीत सिंह काला, सीमा रोहिल्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।
ये बने विजेता

सिंगल्स अंडर-15 प्रतियोगिता में सहारनपुर के दैवीक अरोड़ा ने शानदार खेल दिखाया और पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं मुजफ्फरनगर के वीर ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


मेन्स सिंगल्स में सहारनपुर के अंश ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे स्थान पर यमुनानगर के नवतोष रहे।

मेन्स डबल्स में यमुनानगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें रणवीर राणा और दीपक खत्री ने बेहतरीन तालमेल व खेल तकनीक का प्रदर्शन किया। दोनों ने प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर पहला स्थान पाया। दूसरा स्थान सहारनपुर के अंश और अक्षत डोलका की जोड़ी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें