फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो मामलों में दो महिलाओं समेत चार घायल

Sun, 19 Mar 2017 11:34 PM IST
yamuna nagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग दो स्थानों पर हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव महलावाली निवासी निर्मल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनकी कुछ दिन से गांव के कर्मचंद से  रंजिश चल रही थी। आरोप है इसी के चलते दोपहर करीब एक बजे आरोपी कर्मचंद ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उनके घर के समीप उन पर डंडों व सरियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनके भाई कमलजीत व भाभी सरोजबाला मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। बाद में लोगों ने मारपीट में घायल उन्हें व भाई व भाभी को अस्पताल में पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने निर्मल सिंह की शिकायत पर आरोपी कर्मचंद, अजय, विजय व सचिन के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया। उधर, हुडा सेक्टर-17 निवासी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस दोपहर करीब दो बजे उनकी कॉलोनी में दो युवकों अजय व देवी शरण से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने उन पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी उन्हें अभद्र भाषा बोलते हुए फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें