फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुनानगर की लड़कियां बनीं नेटबॉल की चैंपियन

Thu, 15 Jan 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नई दिल्ली में प्रतियोगिता विजेता टीम के साथ अति​थि, आयोजक व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। डीएवी पब्लिक स्कूल की लड़कियों की टीम ने नेटबॉल बॉल की राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मुकाम हासिल किया है। 10 से 12 जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल की लड़कियों ने बेहतरीन खेल से जिले का नाम चमकाया। लड़कियों ने प्रतियोगिता में प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए चैंपियनशिप का खिताब पाया है। टीम की शानदार उपलब्धि से स्कूल में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


प्रोफेसर कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की नेटबॉल लड़कियों की टीम ने परचम लहराया है। लड़कियों की टीम ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स गर्ल्स टूर्नामेंट नई दिल्ली के चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में करवाई गई थी। कोच राहुल चावला ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल की अंडर-17 टीम ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देशभर से डीएवी संस्थान की टीमों ने भाग लिया था। इस दौरान अपने सभी लीग मैच पर जीत प्राप्त करते हुए जिले की टीम ने सेमीफाइनल में स्थान पाया। इसमें भी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जीत दर्ज फाइनल में पहुंची। फाइनल में जिले की टीम की टक्कर दिल्ली टीम से हुई।

कोच राहुल ने बताया कि जिले की टीम का पहला मैच झारखंड से हुआ। इसमें जिले की टीम ने झारखंड को 19-4 के अंतर से हराया। इसके बाद दूसरा मैच हिमाचल प्रदेश टीम के साथ हुआ। इसमें जिले की टीम ने 20-3 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। टीम का फाइनल मुकाबला नई दिल्ली टीम से हुआ। इस शानदार मैच में टीम ने दिल्ली को 27-21 के अंतर से हराया। कोच ने बताया कि इससे पहले दिसंबर में झारखंड में भी जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। यह प्रतियोगिता छह से आठ दिसंबर तक झारखंड की राजधानी रांची में करवाई गई थी।
विज्ञापन


डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विजय कासिव ने कहा कि जिले की लड़कियों ने शानदार जीत दर्ज की है। शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर टीम का जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें