फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: आजाद उम्मीदवारों के समर्थन से बनाएंगे साफ सुथरी कमेटी, बलदेव सिंह कायमपुर ने किया दावा

Mon, 20 Jan 2025 03:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

बलदेव सिंह कायमपुर ने जरूरत पड़ने पर झींडा ग्रुप के पंथक दल से समझौता किए जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया है।
विज्ञापन
बलदेव सिंह कायमपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिख पंथक दल के प्रभारी बलदेव सिंह कायमपुर खुद वार्ड नंबर 10 से 247 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं। उनका कहना है कि हरियाणा सिख पंथक दल के छह उम्मीदवार चुनाव जीते हैं, जबकि हरियाणा सिख पंथक दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले एकता दल के पांच प्रत्याशी विजयी हुए हैं। हरियाणा पंथक दल ने जिन आजाद प्रत्याशियों को समर्थन दिया था, उनमें से पांच ने जीत प्राप्त की है। जो अन्य आजाद उम्मीदवार जीते हैं, उनसे हमारी बातचीत चल रही है।

विज्ञापन


हमारा प्रयास है कि एक साफ सुथरी प्रबंधक कमेटी बनाई जाए जो हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वारों की बेहतर तरीके से सेवा संभाल कर सके और धर्म प्रचार और सिख समाज के लिए पहले से बेहतर काम करें। उनका कहना है कि सभी को साथ लेकर काम करेंगे। बलदेव सिंह कायमपुर ने जरूरत पड़ने पर झींडा ग्रुप के पंथक दल से समझौता किए जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें