फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर ‘हर घर नल से जल’ जिला घोषित

विज्ञापन
जल संरक्षण के लिए रैली निकालते लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा दिवस पर जिले को हर घर नल से जल जिला घोषित किया गया है। इसे लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सोमवार को रैली निकाल कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान गांव मैहलावली व बिलासपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपमंडल अभियंता पलविंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा दिवस पर सरकार ने जिले को हर घर नल से जल घोषित किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 जिलों को मुख्यमंत्री ने हर घर नल से जल घोषित किया गया है। जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बताया कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में प्रत्येक घर में नल से जल मिल रहा है। पानी से संबंधित समस्या के निवारण के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1800180 5678 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में हर घर को नल से जल देने में सभी जिला वासी बधाई के पात्र हैं। विभाग ने अपना कार्य कर दिया है अब लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि जल सुरक्षित एवं संरक्षित करें। भविष्य में पीढ़ी को पानी की किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। रैली में जेई धर्मवीर सिंह, जेई विकास कुमार, सरपंच राकेश कुमार, पंप ऑपरेटर, पब्लिक हेल्थ स्टाफ, अटल भूजल स्टाफ, ग्रामवासियों ने हिस्स लिया। उधर बिलासपुर में बीआरसी राजवीर के नेतृत्व में बीडीपीओ कार्यालय से रैली निकालते हुए लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। यहां जेई विनय कुमार के साथ पंप ऑपरेटर, आशा वर्कर एवं ग्रामवासियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें