फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक पर फर्जी साइन कर अकाउंट से निकलवाए नौ लाख 90 हजार

Sat, 03 Jun 2017 12:04 AM IST
yamunanagar,beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी स्थित एसबीआई की शाखा में कुछ लोगों ने बैंक मैनेजर के साथ मिलकर चेक पर नकली हस्ताक्षर कर एक व्यक्ति के अकाउंट से नौ लाख 90 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित जब बैंक में पैसे निकलवाने के लिए आए तब घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर बैंक मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी किसी भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। 
विज्ञापन


कालिंदी कालोनी निवासी गौरव गोयल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका शिवभोला स्टील के संचालक सुधीर गुप्ता के व्यापारिक संबंध थे। उसकी चेक बुक व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुधीर गुप्ता के पास रखे थे। कुछ दिन से उनकी आपस में कहासुनी हो गई। जिस कारण उनकी बातचीत बंद हो गई। इस दौरान  मई माह में सुधीर गुप्ता ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जगाधरी शाखा के मैनेजर तिलक राज, जडौदा गेट जगाधरी निवासी चंद्र प्रभा अग्रवाल और विनीत अग्रवाल के साथ मिलकर उसके चेक पर नकली हस्ताक्षर कर उसके खाते से नौ लाख 90 हजार रुपये निकलवा लिये। कुछ दिन पहले जब वह बैंक गया तो उसे घटना के बारे में पता चला। सुधीर गुप्ता के पास पासबुक होने के कारण गौरव ने उससे इस बारे में बातचीत की। पता चलने के बाद उसने आरोपी सुधीर गुप्ता से बैंक से निकाले गए उसके पैसे वापस मांगे। लेकिन उसने उसे पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में उसने सुधीर गुप्ता के अलावा बैंक मैनेजर तिलक राज, जडौदा गेट जगाधरी निवासी चंद्रप्रभा अग्रवाल और विनीत अग्रवाल के साथ मिलकर उससे धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 
जांच अधिकारी एसआई विजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें