फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा खुलने के विरोध में उतरे चार कॉलोनियों के लोग

Sun, 26 Feb 2017 11:39 PM IST
yamuna nagar beauro
विज्ञापन
x - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर में छह साल से बंद ईंट भट्ठे को दोबारा से शुरू करने की आहट से क्षेत्र की चार कालोनी के लोग घबरा गए हैं। घबराए लोगों ने वार्ड पार्षद को इसकी शिकायत दी है। कालोनीवासी सोमवार को सीएम विंडो, डीसी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा प्रदूषण विभाग को भी शिकायत देंगे, जिसमें भट्ठे को बंद करवाने की मांग की जाएगी। भट्ठे के साथ चार कालोनी लगती हैं, जिनमें करीब दस हजार की आबादी रहती है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी जसविंद्र सिंह, गुरविंद्र कौर, कमलेश, सोनिया, केशव, पायल, सोनिया, सुनीता शर्मा, राजू, मदन, विवेक, सुशील, कर्ण, सुशील, प्रवीण, अकबरी, श्रीपाल, साहिल, बचनी, शीशपाल, कमला देवी व अन्य ने बताया लक्ष्मी नगर में ईंट भट्ठा है। करीब छह साल पहले नगर निगम के दायरे में आने के बाद इस भट्ठेे को बंद करवा दिया गया था। मगर अब पता लगा है कि ईंट भट्ठा फिर से चलाया जाएगा। भट्ठा के मालिक ने इसे एक व्यक्ति को ठेके पर दे दिया है। कुछ दिन से यहां पर कच्ची ईंटों को स्टोर किया जा रहा है और भट्ठा चला कर ईटों को पक्का किया जाएगा। कालोनीवासियों की मांग है कि इस भट्ठे को शुरू न होने दिया जाए।

चार कालोनी लगती है भट्टे के साथ
यह भट्टा लक्ष्मी नगर में है और इसके आसपास लक्ष्मी नगर, रणजीत कालोनी, नवाब व जैन कालोनी लगती है। जिसमें करीब पांच हजार लोग रहते हैं। कालोनीवासियों ने बताया भट्ठे के पास ही स्कूल भी है। इससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण भी फैलेगा। जिससे सांस व दमा के बिमारियों फैलने का खतरा भी बन सकता है। इसलिए अधिकारी मौका मुआयना कर उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन

 
वाहनों की आवाजाही से बढ़ी हादसे की आशंका
कालोनी वासियों ने बताया भट्ठे को चलाने की तैयारियां की जा रही है। भट्ठे के लिए कच्ची ईंट दामला से लाकर यहां स्टोर की जा रही है। भारी वाहनों से ईंटों को यहां लाया जा रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही भी काफी बढ़ गई है। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
 
पहले ही परेशान है प्रदूषण से
कालोनी के लोगों ने बताया पहले ही प्रदूषण से परेशान है। यह रिहायशी क्षेत्र है, लेकिन यहां पर कई प्लाइवुड फैक्टरी भी चल रही हैं। प्लाइवुड फैक्टरी के धुएं से प्रदूषण फैलता है। साथ ही फैक्टरी में प्रयोग होने वाले ग्लू से यहां रहना भी मुश्किल है।
 
पार्षद को शिकायत दी:
नगर निगम के पार्षद सुशल जवाला के पति अमन जवाला ने बताया कि लोगों ने उन्हें शिकायत दी है। लोगों से उनकी इस समस्या पर बात भी की गई है और उनकी इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें