चोरों ने जिले में अगल अलग जगहों से आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। वहीं एक अन्य स्थान से चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र से साढ़े छह क्विंटल गेहूं व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कुटीपुर रोड खिजराबाद निवासी सुनीता मेहता ने बताया कि वह नौ नवंबर को शाम छह बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान उसने घर पर ताला लगाया हुआ था। दो घंटे बाद जब वह आठ बजे घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर जांच कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ पड़ा था।
जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे सोने के कड़े, दो सोने की चुड़ियां, दो सोने की अंगुठियां, पांच टोपस, एक सोने का सेट व अन्य आभूषण चोरी कर लिए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, चोपड़ा गार्डन कालोनी निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि पंडित ऑटो मोबाइल के नजदीक उसकी सनेटरी की दुकान है। चोरों ने आठ नवंबर को उसकी दुकान का ताला तोड़कर 120 टूटियां पीतल व अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं, गांव हैदरपुर निवासी सीता ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने गांव में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से साढ़े छह क्विंटल गेहूं व अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब साढ़े नौ हजार रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।