फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा इंजीनियर कर्मवीर चक्र इंस्टीट्यूटेड विथ यूनाइटेड नेशनल पुरस्कार से हुए सम्मानित

Tue, 29 Nov 2016 11:48 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
z - फोटो : z
विज्ञापन
 युवा इंजीनियर व इंटरप्रेन्योर सौरभ कौशल को उनकी स्पेस रिसर्च व शिक्षा के क्षेत्र में इनोवेशन करने के लिए सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित रेक्स कॉंक्लीवए 2016 में कर्मवीर चक्र इंस्टीट्यूटेड विथ यूनाइटेड नेशनल पुरस्कार से नवाजा गया। सौरभ पिछले कई वर्षों से स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं व उनके रिसर्च के काम को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी सराहना कर चुके हैं व पिछले वर्ष अमेरिका से लौटने के बाद सौरभ ने शिक्षा के क्षेत्र में भी काम शुरू किया। जिसका उद्देश्य है कि भारत के युवा भी इनोवेशन कर नए नए प्रयोग करे!
विज्ञापन



सौरभ ने बताया की आज भारत उत्तम शिक्षा प्रदान करने में दूसरे देशों से बहुत पीछे है व यूनेस्को के रिपोर्ट के मुताबिक भारत को अभी 20 साल और लगेंगे के वो अपने देश में उत्तम शिक्षा प्रदान कर सके! सौरभ व उनके साथी मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। सौरभ ने बताया गुरुग्राम में रेक्स कांक्लीवए में उनको ये पुरस्कार कर्नल संजीव दत्त ने दिया। इस रेक्स कांक्लीवए में  जेरोनिनईओ अलमेडा, बाबर, मार्क पार्किसन, प्रणव शर्मा, राहुल नार्वेकर, अक्षय आदि लोग भी उपस्थित थे। सौरभ ने बताया उनको ये पुरस्कार लेकर बहुत खुशी है। जिससे यमुनानगर, हरियाणा और पुरे देश का नाम रोशन हुआ है। सौरभ ने बताया वो आगे भी इनोवेशन के क्षेत्र में और काम करते रहेंगे। जिससे देश व समाज का भला हो।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें