फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव फिसलने से आवर्धन में डूब रहे युवक को बचाया

Sun, 09 Oct 2016 11:59 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
 हमीदा हेड पर आवर्धन नहर में रविवार शाम एक युवक पांव फिसलने से नहर में बह गया। तभी वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। युवक ने नहर में कुछ दूरी पर जाकर डूब रहे युवक को बचा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैंप के गुलाब नगर निवासी 16 वर्षीय राजिंद्र रविवार शाम हमीदा हेड पर आवर्धन नहर में अपनी मां के साथ पूजा करने के लिए गया था।

पूजा करते हुए राजिंद्र का पांव फिसल गया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता पानी के तेज बहाव से राजिंद्र दूर चला गया। तभी वहां से बाइक पर गुजर रहे गढ़ी गुजरान निवासी नवाब नंबरदार के बेटे नादिम ने राजिंद्र को डूबता देख नहर में छलांग लगा दी। तब तक राजिंद्र के केवल हाथ ही दिखाई दे रहे थे। नादिम ने करीब पांच सौ मीटर तक नहर में राजिंद्र का पीछा गया।

जब राजिंद्र लगभग डूब ही गया था तो नादिम ने उसे बचा लिया और उसे पानी से बाहर निकाल लिया। पीछे-पीछे लोग भी वहां पर आ गए। राजिंद्र की मां ने नादिम का धन्यवाद किया। वहीं मौके पर खड़े लोगों ने भी नादिम की हिम्मत की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें