फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध बुखार से दो की मौत, दर्जनों बीमार

Sun, 09 Oct 2016 11:57 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
fg - फोटो : gf
विज्ञापन
जगाधरी क्षेत्र के कैल गांव में संदिग्ध बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग बीमार पड़े हुए है। इससे पहले भी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई थी। कई घर तो ऐसे हैं जहां कई कई लोग बीमार हैं। पीड़ित लोगों का शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दौरा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव में फोगिंग करवाने की मांग की है।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बुखार तेजी से पांव पसार रहा है। एक के बाद एक कई ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए हैं। यह अपना उपचार सरकारी में न कराकर निजी अस्पताल में करा रहे हैं। बुखार के कारण गांव के ही संजीव (32) की मौत हो गई। इससे पहले भी एक अन्य ग्रामीण की मौत हो चुकी है।

इनके अलावा गांव में मिलन उर्फ फौजी, गोपीचंद, रमेश्वर, सोना देवी, गुरमीत, विक्रम, कविता, नेहा, अमित सहित सहित दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। जिनका उपचार जगाधरी व यमुनानगर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बुखार के बारे में स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई भी डॉक्टर गांव का दौरा करने तक नहीं आए।
विज्ञापन



नालियों में पनप रहे मच्छर, नहीं हुई फॉगिंग
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जगह-जगह गंदगी पड़ी है। नालियां गंदे पानी से भरी हुई है। जिनमें मच्छर पनप रहे है। सफाई को लेकर कई बार सरपंच को मौखिक रूप से कहा गया, लेकिन सफाई नहीं हुई। जिससे गांव में मच्छर की पैदावार बढ़ रही है। इसके अलावा गांव में फॉगिंग भी नहीं कराई गई।
विज्ञापन


गांव के सरपंच विक्रम की उनके पास शिकायत आई है। सोमवार को ही गांव में टीम भेजी जाएगी। जांच के बाद ही बुखार का पता चल पाएगा।
डा. वीके जैन, मलेरिया अधिकारी, सिविल अस्पताल यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें