फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं को सशक्त समझेंगे तो जीवन का मार्ग स्वयं श्रेष्ठ होगा: डा. टंकेश्वर

Sat, 01 Apr 2017 11:59 PM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
c - फोटो : yamuna nagar
विज्ञापन
मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि गुरु जाम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार व दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय मुरथल के उपकुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार मौजूद रहे। उन्होंने समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। और मुकंदलाल संस्थान के चेयरमैन अशोक कुमार के साथ कॉलेज के 550 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डॉ. टंकेश्वर कुमार ने कहा विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना चाहिए। साथ ही अनुशासन में रहकर जीवन में डिग्री प्राप्त करने के बाद नौकरी करने की अपेक्षा अपना व्यवसाय स्थापित करने का प्रयास करें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विषय पर बोलते हुए कहा आप स्वयं को सशक्त समझेंगे तो जीवन का मार्ग स्वयं श्रेष्ठ होगा।

समारोह में कॉलेज के 2016 में परीक्षा पास करने वाले 550 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिसमें स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल थे। साथ ही इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्तर पर कॉलेज के स्वर्णपदक विजेताओं कनिका चड्ढा, कनिका खुराना, कर्ण गुप्ता व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शुभम गुप्ता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अमनप्रीत कौर व रिषु छाबड़ा को क्रमश: 21000 हजार रुपये, 11000 रुपये व 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शैलेश कपूर ने कॉलेज की वार्षिक रिपेार्ट प्रस्तुत की। मुकंदलाल संस्थान के चेयरमैन अशोक कुमार की उपस्थिति में कॉलेज प्राचार्य डॉ. शैलेश कपूर एवं महासचिव डॉ. रमेश द्वारा मुख्यातिथि को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।  कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव डॉ. रमेश कुमार ने मुख्यातिथि का अभिनंदन किया। मौके पर प्रबंधक समिति के सदस्य डॉ. केएल जौहर, डीआर जौहर, डॉ. आरके गर्ग, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल पुंडीर व स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें