बिलासपुर-रणजीतपुर मार्ग पर गांव बिहटा के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पेड़ से जा टकराया, जिससे चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची थाना बिलासपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव बिहटा निवासी नवाब अली उर्फ लीलू गांव के एक व्यक्ति के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था।
सोमवार देर शाम वह बिलासपुर से अपने गांव बिहटा की ओर जा रहा था और जैसे ही वह बिहटा स्कूल के समीप पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। इसमें चालक नवाब अली नीचे गिरकर चोटिल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बिलासपुर सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।