फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर के घेराव की घोषणा पर दिया लिखित आश्वासन

विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपते संगठन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यक्रम अधिकारी संतोष नैन का घेराव करने उनके कार्यालय पहुंचीं। कार्यक्रम अधिकारी के नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर कार्यालय बंधक बनाने की घोषणा कर दी। कार्यालय बंधक बनाने की घोषणा के बाद कार्यक्रम अधिकारी पहुंच गईं। कार्यक्रम अधिकारी ने लिखित आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार को हड़ताल के 20वें दिन आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन के बैनर तले अनाजमंडी में एकत्र हुईं। यहां से कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान रेखा सैनी की अगुवाई जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए सेक्टर-17 स्थित कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का कूच किया।जुलूस के साथ पुलिस भी चलती रही। कार्यालय में कार्यक्रम अधिकारी के न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, रिटायर्ड संघ के जिला प्रधान सोमनाथ, जिला सचिव जोत सिंह, सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने पहुंचकर प्रदर्शन को समर्थन दिया। नेताओं ने कहा कि 22 दिसंबर को यूनियन ने कार्यकर्ताओं का तीन महीने से रुका वेतन जारी करने व स्थानीय समस्याएं दूर करने के लिए चार दिन का समय दिया था। साथ प्रशासन को कार्यक्रम अधिकारी का घेराव करने का अल्टीमेटम दिया था। बावजूद इसके प्रशासन ने यूनियन से बातचीत करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी के नहीं मिले आंदोलनकारियों ने उनका कार्यालय बंधक बनाने की चेतावनी दी। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी संतोष नैन कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। उन्होंने संगठन नेताओं से बात की और उनकी मांगें हल करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पांच जनवरी तक समस्या का समाधान करने पत्र जारी किया। इस दौरान अमरीन साढौरा, सुनैना, दीपमाला, कर्मा देवी, रानी नाहरपुर, सुनीता, अनीता, रविंद्र, रविंद्र कौर, विनोद कुमार त्यागी, राजबीर पिंडोरा, रोशन लाल, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें