फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
दंगल का शुभारंभ कराते मुख्यातिथि। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जठलाना। गांव खेड़की में गांववासियों की ओर से दंगल का आयोजन करवाया गया। मुख्यातिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मांगेराम मारूपुर के पुत्र हर्ष कांबोज ने ने दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। आयोजक की ओर से सभी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कांबोज ने कहा कि आज की कुछ युवा पीढ़ी नशे की ओर आकर्षित हो रही है। सभी को नशे से दूर रहकर खेलों के माध्यम से अपना व अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए। दंगल का आयोजन करवाने में सरपंच जसवीर, धनपत सैनी, राजेंद्र सैनी, भ्रमजीत, विजय पहलवान, बिल्लू पहलवान आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर गांव सरपंच बुबका सुनील कंबोज, रजत कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें