फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुश्ती में छाए तेजली खेल परिसर के पहलवान

Fri, 12 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते ​खिलाड़ी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर शुरू हुआ क्रीड़ा भारती का जिलास्तरीय खेल पखवाड़ा बुधवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन तेजली खेल मैदान में कुश्ती की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिले के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताएं आठ वजन श्रेणियों में करवाई गई।
समापन दिवस पर भाजपा नेता नेपाल राणा मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान तेजली खेल परिसर के पहवानों का दबदबा रहा। विभिन्न श्रेणियों में तेजली के पहलवानों ने सभी स्थानों पर पदक जीते। प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम के साथ तकनीकी दांवपेंच का भी जौहर दिखाया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यातिथि नेपाल सिंह राणा ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सबसे बड़ा साधन है। आज जब नशे और बुरी आदतों का खतरा बढ़ रहा है, तब युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पहलवानों ने जो संघर्ष व अनुशासन दिखाया है, यह उन्हें जीवन में बड़ी सफलता तक पहुंचाएगा।
उन्होंने सभी विजेताओं व उप-विजेताओं को खेल में बने रहने और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के जिला संरक्षक राम निवास गर्ग ने कहा कि कुश्ती हमारी संस्कृति का पारंपरिक खेल, विद्या, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। क्रीड़ा भारती युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए सभी संभव कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य गांव-गांव और शहर-शहर तक प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंचन प्रदान करना है। क्रीड़ा भारती का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं करवाना नहीं है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा की भावना विकसित करना है। इस दौरान सह-प्रांत मंत्री किरण वधन, योग प्रांत प्रमुख जय प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष आदित्य चावला, जिला सचिव अमर सिंह कांबोज, गोपाल सिंह, भावना दुआ, विनय अग्रवाल, दीपक सोंधी, अवधेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
किस वर्ग में कौन विजेता
30 किग्रा.
सत्य साई जागृति विद्या मंदिर दड़वा का हिमांशु प्रथम
सत्य साई जागृति विद्या मंदिर दड़वा का देवांश द्वितीय
सत्य साई जागृति विद्या मंदिर दड़वा का वंश तृतीय
तेजली खेल परिसर से पहलवान रुद्राक्ष तृतीय
35 किग्रा
तेजली खेल परिसर से पहलवान केशव कांबोज प्रथम
तेजली खेल परिसर से पहलवान तनिष द्वितीय
आनंद पब्लिक स्कूल यमुनानगर का समर्थ तृतीय
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जागधरी का राकेश तृतीय
40 किग्रा
तेजली खेल परिसर से पहलवान रितिक प्रथम
राजकीय उच्च विद्यालय खुर्दबन का अनुज द्वितीय
गुरुकुल शादीपुर का पहलवान परिक्षित तृतीय
गुरुकुल शादीपुर का पहलवान रोहित तृतीय
45 किलोग्राम
तेजली खेल परिसर से पहलवान अभिषेक प्रथम
राजकीय उच्च विद्यालय खुर्दबन का कुशाल द्वितीय
गुरुकुल शादीपुर का पहलवान वंश तृतीय
गुरुकुल शादीपुर का पहलवान राहुल तृतीय
50 किलोग्राम
तेजली खेल परिसर से पहलवान हिमांशु प्रथम
गुरुकुल शादीपुर का पहलवान जश्न द्वितीय
खंड व्यासपुर के गांव बिहटा का पुनीत तृतीय
सत्य साई जागृति विद्या मंदिर दड़वा का बलराम तृतीय
55 किलोग्राम
तेजली खेल परिसर से पहलवान तरुण कांबोज प्रथम
अखाड़ा अजीजपुर कलां का पहलवान विशाल द्वितीय
सत्य साई जागृति विद्या मंदिर दड़वा का अंकुश तृतीय
तेजली खेल परिसर से पहलवान कनिष्क तृतीय
60 किलोग्राम
राजकीय उच्च विद्यालय खुर्दबन का विकास प्रथम
हरिओम शिवओम स्कूल रादौर का कृप द्वितीय
सत्य साई जागृति विद्या मंदिर दड़वा का हर्षित तृतीय
तेजली खेल परिसर से पहलवान एलेक्स तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें