यमुनानगर। शहर के लिए 76.62 लाख रुपये के विकास कार्य मंजूर किए गए हैं। इसमें तेजली में गलियाें-नालियों, रायपुर में चौपाल व बूड़िया में शौचालय का निर्माण होगा। यह काम ठेकेदारों व एजेंसियों से कराने के लिए नगर निगम अफसरों ने ई निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी का ओर से लगाई गई निविदा मुताबिक वार्ड-11 के गांव तेजली में 42.35 लाख रुपये की लागत से शिव मंदिर से गोल्ड फिटनेस जिम और कंडेला के घर से मोहन लाल के घर तक गलियों-नालियों का निर्माण होगा। वार्ड-12 के गांव रायपुर में 26.69 लाख रुपये की लागत से वाल्मीकि चौपाल का निर्माण होगा। वार्ड चार के गांव बूड़िया में 7.58 लाख रुपये की लागत से जलघर में शौचालय का निर्माण होगा।
वार्ड नौ, 13, 15 में होंगे 46.37 लाख के काम-
वार्ड नौ, 13 व 15 में 46.37 लाख रुपये के काम भी ई निविदा की प्रक्रिया में हैं। इसमें वार्ड नौ में श्रीलाल द्वारा मंदिर से लाल द्वारा कॉलोनी के वृद्धाश्रम तक जल निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस काम पर 14.10 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। ऐसे ही वार्ड तेरह की जम्मू कॉलोनी में शहीद रॉकी हर्बल पार्क व लाडो पार्क में स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर अनुमानित 15.45 लाख रुपये होंगे। वार्ड तेरह में ही ममीदी में ब्रह्मदत्त के घर से अतुल त्यागी और जेठाराम के घर से ओमप्रकाश के घर तक गलियों-नालियों का निर्माण होगा। इस पर 7.91 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। वार्ड पंद्रह में हनुमान गेट से बड़े नाले तक 5.93 लाख रुपये की लागत में गली का निर्माण होग। वार्ड पंद्रह में ही 2.93 लाख रुपये की लागत से छोटी लाइन पर कवर्ड ड्रेन बनेंगी।
-
वर्जन- शहर के लिए जो भी कार्य जरूरी है, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। इरकी लगातार ई निविदाएं लगाई जा रही है, जिससे यह काम समय पर शुरू व पूरे कराए जा सकें।- सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
-