फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर के तीन वार्डाें में होंगे 189.32 लाख के काम

Tue, 02 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वार्ड 18 में विकास कार्य का शिलान्यास करतीं मेयर व अन्य। प्रवक्ता - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार नगर निगम के तीन वार्डाें में 189.32 लाख रुपये की लागत से होने वाले पांच विकास कार्यों का विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व भाजपा नेता नेपाल राणा के साथ मिलकर शिलान्यास किया। इन वार्डों में गलियों, नालियों, श्मशान घाट, धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर बहमनी ने वार्ड नंबर 15 में 81 लाख 13 हजार रुपये के विकास कार्यों का पार्षद मनु सिंगला की उपस्थिति में और वार्ड नंबर 11 में 18.90 लाख के कार्यों का पार्षद संतोष की उपस्थिति में शिलान्यास किया। वार्ड 18 के औरंगाबाद में 73.32 लाख और मंडेबर में 15.97 लाख के विकास कार्यों का मेयर और भाजपा नेता नेपाल राणा ने पार्षद उज्ज्वल सिंह ठाकुर की उपस्थिति में शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने बताया कि वार्ड 15 के लाजपत नगर में 46.66 लाख की लागत से जगदीश बावा के घर से गोयल आटा चक्की तक व हनुमान गेट से वाल्मीकि द्वार तक गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। लाजपत नगर में ही 34.47 लाख की लागत से दुर्गादास अकाउंटेंट के घर से हरिओम हरजाई के घर तक गली व नाली और लाजपत नगर में ही 13 छोटी छोटी नालियों का निर्माण होगा।
वार्ड 11 के गधौली गांव में 18.90 लाख की लागत से धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 18 के औरंगाबाद में 73.32 लाख की लागत से विभिन्न गलियों, नालियों, श्मशान घाट की चारदीवारी व रास्तों का निर्माण कार्य किया जाएगा। मंडेबर गांव में 15.97 लाख की लागत से मुख्य सड़क से ईशम सिंह के घर तक सड़क व नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सुमन बहमनी ने कहा कि हर वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसी को ध्यान में रखकर बिना भेदभाव हर वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, मंडल अध्यक्ष संध्या रावत, संदीप बजाज, हरिओम हरजाई, कपिल, राजेश कश्यप, राजेश कुमार आदि श्रीचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें