कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल गुर्जर। आयोजक
यमुनानगर। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के कार्यालय में जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की मासिक बैठक हुई। इस दौरान संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने के साथ-साथ जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
वहीं, संबोधित करते हुए नरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक सक्रिय होना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। इस अवसर पर अशोक चौहान, कुलवंत राणा, मुकेश पाल, मोहन वर्मा, जयचंद कश्यप, संग्राम राणा, बलदेव स्योरण, मामचंद डिंगला, मोहन हडोली, रविकुमार फेरूवाला, पप्पू बलेवाला, जीतू, सुरेश सैनी, दिलीप जुड्डा, गौरव सिंगला, रविंदरपाल सिंह, रोजी सेठपाल खदरी, राजीव गोस्वामी, प्रीतपाल सिंह, इमरान खान, संजय राणा, प्रदीप इस्माइलपुर आदि मौजूद रहे।