यमुनानगर। शनिवार को कांग्रेस की शहरी इकाई जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी पदाधिकारी भाजपा की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
बैठक में कांग्रेस के कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम वार्ड स्तर पर भी होंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा की गुमराह करने की नीति से सभी को सजग रहना। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी नेता निर्मला चौहान, पूर्व चेयरमैन मोहन गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संगठन को और सशक्त करने के लिए सभी टीम भावना से काम करें। इस अवसर पर पवन वालिया, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी रवीन्द्र बबलू, संजीव शर्मा, हार्दिक सखूजा, मुकेश कुमार, सुमित पाल, प्रदीप कुमार, इकराम, बलराज कौशिक, रमा शंकर मौजूद रहे। संवाद